लॉकडाउन में घर से निकलना पड़ा महंगा, वीडियो देख आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे

डेस्क। कोरोना वायरस महामारी का कहर देश और दुनिया में बदस्तूर जारी है। इस वायरस से अब तक 83 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। भारत में इस वायरस से अब तक 52 सौ लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश और दुनिया में लॉकडाउन की स्थिति है।


हालांकि, पर्यावरण की दृष्टि से यह लॉकडाउन किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि इससे न केवल प्रदूषण स्तर में व्यापक सुधार हुआ है, बल्कि वन्य जीवों को एक नई जीवन मिली है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें वन्य जीव को सड़कों पर देखा गया है। कई मौके पर जानवरों को मस्ती करते भी देखा गया है।


इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें साफ़ देखा जा रहा है कि एक गैंडा ( Rhino) सड़क पर घूम रहा है। हालांकि, वीडियो उस समय और मजेदार हो जाता है। जब गैंडा घर से निकले एक व्यक्ति के पीछे दौड़ता है। व्यक्ति जान बचाकर वहां से भागने में सफल हो पाता है लेकिन गैंडे के इस व्यवहार से प्रतीत होता है, मानो गैंडा लॉकडाउन में लोगों को घर में रहने की सलाह दे रहा हो।


इस वीडियो को वन अधिकारी प्रवीण कासवान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-तो इस गैंडा ने सब कुछ अपने हाथ में ले लिया है और लॉकडाउन में निरीक्षण के लिए निकला है। गैंडा जब जंगल से बाहर निकलता है तो बहुत कुछ नया दिखने को मिलता है। आगे आप खुद देख सकते हैं। ये गैंडे बिना लॉक डाउन के भी बाहर आते हैं।


प्रवीण कासवान के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 31 से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने लाइक और लगभग 2 हजार से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। वहीं, 241 लोगों ने अब तक कमेंट किए हैं। इसमें उन्होंने गैंडे की तारीफ की है।